सराहनीय पहल: खैरहा मजहर खान ने सुधारी सड़क, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को मिली राहत
खैरहा। ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की परेशानी को देखते हुए खैरहा के ‘सूफिया टेंडर्स’ के संचालक जनाब मजहर खान ने सराहनीय पहल करते हुए कीचड़ से लथपथ सड़क को दुरुस्त कराने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
बरसात के कारण सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई थी, जिससे स्कूली बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को देखते हुए मजहर खान स्वयं आगे आए और सड़क को सुगम बनाने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए।
खास बात यह रही कि उन्होंने केवल संसाधन उपलब्ध कराने तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि खुद मौके पर मौजूद रहकर सड़क सुधार कार्य की निगरानी की और काम करवाया। सड़क की स्थिति बेहतर होने से अब स्कूली बच्चों एवं आम ग्रामीणों के लिए आवागमन काफी आसान हो गया है।
ग्रामीणों ने मजहर खान के इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि जरूरत के समय समाज के बीच खड़े होकर मदद करना वास्तव में सराहनीय कार्य है। उनका यह प्रयास अन्य लोगों को भी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करता है।
ग्रामीणों की ओर से जनाब मजहर खान एवं ‘सूफिया टेंडर्स’ परिवार का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

0 Comments