Header Ads Widget

खबर का असर: केसवाही ग्राम पंचायत में नाली सफाई का काम शुरू लगातार प्रकाशित खबरों के बाद जागा पंचायत अमला, सफाई कार्य हुआ शुरु

 खबर का असर: केसवाही ग्राम पंचायत में नाली सफाई का काम शुरू

लगातार प्रकाशित खबरों के बाद जागा पंचायत अमला, सफाई कार्य हुआ शुरु 




जनपद पंचायत बुढार ग्राम पंचायत केसवाही में नाली एवं जल निकासी की बदहाल व्यवस्था को लेकर लगातार प्रकाशित की जा रही खबरों का अब असर दिखाई देने लगा है। कई दिनों से नालियों की साफ-सफाई नहीं होने और जगह-जगह गंदगी एवं जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अब ग्राम पंचायत द्वारा नाली सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि आज से सफाई कार्य शुरू किया गया है और इसे लगातार जारी रखने की बात कही गई है। सफाई कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

बारिश के कारण प्रभावित हुआ था सफाई कार्य

इस संबंध में जब जनपद उपाध्यक्ष से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि नालियों की साफ-सफाई का कार्य किया जाना था, लेकिन पिछले करीब 15 दिनों से लगातार बारिश होने के कारण कई विकास कार्य प्रभावित हुए। बारिश के चलते सफाई कार्य भी लंबित हो गया था। अब मौसम साफ होने और बारिश रुकने के बाद सफाई कार्य शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि ग्राम का विकास हमारी प्राथमिकता है। ग्राम पंचायत को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। नाली सफाई का कार्य लगातार जारी रहेगा और जब तक आवश्यक सफाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक कार्य चलता रहेगा।

सरपंच ने भी बताई सफाई कार्य में देरी की वजह

वहीं ग्राम पंचायत सरपंच देवकी सिंह से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि पंचायत की ओर से सफाई कार्य की तैयारी पहले से ही की जा रही थी, लेकिन बीच-बीच में त्योहार होने के कारण मशीन एवं मजदूर उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे। इसके साथ ही लगातार बारिश के कारण भी सफाई कार्य प्रभावित हुआ।

सरपंच ने बताया कि अब मौसम साफ होने के बाद नाली सफाई का कार्य लगातार और निरंतर जारी रहेगा, ताकि ग्रामीणों को जलभराव एवं गंदगी की समस्या से राहत मिल सके।

ग्रामीणों ने जताई राहत की उम्मीद

नाली सफाई का कार्य शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों में भी राहत की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सफाई कार्य नियमित रूप से जारी रखा जाए और नालियों की समय-समय पर सफाई होती रहे, तो बरसात के दौरान जलभराव और गंदगी की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।

फिलहाल, लगातार उठाई गई जनसमस्या पर कार्रवाई शुरू होना क्षेत्र के लिए राहत की खबर है। अब देखना होगा कि सफाई कार्य कितनी तेजी से पूरा होता है और आगे पंचायत द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को किस तरह नियमित रखा जाता है 

Post a Comment

0 Comments