शहडोल ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से एक किसान का दस्तावेज एवं 12 हजार रुपये नगदी से भरा गुम हुआ झोला सुरक्षित वापस मिला।
जानकारी के अनुसार सिंहपुर पडरिया निवासी किसान छोटे लाल प्रजापति शहडोल शहर आए थे। राजेंद्र टॉकीज चौक के पास उनका झोला साइकिल से गिर गया, जिसमें जरूरी दस्तावेज और लगभग 12 हजार रुपये नगद थे। झोला गायब होने पर उन्होंने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक आरक्षक मंटू यादव को जानकारी दी।
सूचना मिलते ही जयस्तंभ चौक में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी अरशद खान ने सक्रियता दिखाते हुए ऑटो चालक को रोककर झोला अपने कब्जे में लिया। दस्तावेजों में मिले नंबर के आधार पर किसान से संपर्क कर झोला सुरक्षित वापस कर दिया गया।
अपना झोला और नगदी सुरक्षित पाकर किसान ने ट्रैफिक पुलिस का आभार व्यक्त किया।

0 Comments