Header Ads Widget

केसवाही क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद गांव गांव राशन पहुंचाने वाली गाड़ी को रोककर ड्राइवर के साथ बीच रास्ते में की गई मारपीट

 केसवाही क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद गांव गांव राशन पहुंचाने वाली गाड़ी को रोककर ड्राइवर के साथ बीच रास्ते में की गई मारपीट



खबर है शहडोल जिले के थाना बुढार चौकी केसवाहीं क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों का ग्राफ लगातार बढ़ता हुआ दिख रहा है मध्य प्रदेश शासन की राशन गाड़ी जो गांव गांव राशन दुकानों में राशन पहुंचाने का काम कर रही हैं उसी गाड़ी को रुकवा कर ड्राइवर के साथ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा की गई मारपीट 

मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद मुख्तार निवासी सबो बस्ती जो कि मध्य प्रदेश शासन की राशन गाड़ी चलाते हैं पीड़ित मुख्तार ड्राइवर के द्वारा यह बताया गया कि मै राशन गाड़ी में राशन लेकर ग्राम कोटा राशन दुकान में राशन खाली करने गया हुआ था खाली करके वापस आ रहा था तो जैसे केसवाही गांव को क्रॉस किया तभी कुछ दूरी से दो-तीन बाइक सवार मेरा पीछा करने लगे पीछा करते हुए मालया के पास मेरे गाड़ी के सामने एक बाइक आकर खड़ी हो गई मैं गाड़ी खड़ी किया और उनसे बात किया लेकिन उन्हें एक न सुनी मेरे कलर पड़कर मेरे को गाड़ी से बाहर खींच लिया और तब तक दो-तीन गाड़ी और आई लगभग 8 से 9 लोगों ने मिलकर मेरे साथ मारपीट किया इसके बाद में बेहोश हो गया फिर बुढार तरफ से आ रहा है एक व्यक्ति ने मुझे पहचान लिया उन्होंने फिर फौरन केसवाही फोन लगाया 

केसवाहीं से दो-तीन लोग गए फिर वहां से सीधा केसवाही अस्पताल लाया गया पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मर्ग कायम किर अज्ञात व्यक्तियों की जांच शुरू कर दी गई है गिरवा से केसवाही के बीच में यह कोई पहला मामला नहीं इससे पहले भी कई इस तरह की घटनाएं हो चुकी है इससे पहले गिरवा बाजार से केसवाही वापस आते हुए एक सर्राफा व्यापारी के ऊपर गोली चल गया था लेकिन आज तक उन गोली बाजो का भी पता नहीं लग पाया आखिर इन अपराधियों का हौसला बुलंद क्यों है शाम होते ही इस क्षेत्र में लूटपाट जैसी घटनाएं उभर जाती है गांव गांव में देसी दारू का कारोबार जमकर चल रहा है दारू के नसे में किसी भी राहगीरोंं को एवं छोटी बड़ी गाड़ियों को कहीं भी खड़ी करवा देते हैं और लूटपाट के नियत से मारपीट जैसे घटना को अंजाम देते हैं आखिर इन जैसे अपराधियों के ऊपर कब होगी कार्रवाई या फिर इसी तरह बेकसूर लोग कहीं भी किसी भी समय मारपीट का शिकार होते रहेंगे बेेेकसूर लोग

अब देखने वाली बात यह होगी की खबर प्रकाशित करने के बाद अज्ञात अपराधीयो  पर कार्रवाई होगी या नहीं

Post a Comment

0 Comments