उपभोक्ता गैस एजेंसी में केवल ईकेवाईसी के लिए ही जाए गैस सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन
जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री विपिन पटेल ने जिले के नागरिको से अपील करते हुए कहा है कि शहडोल जिले में एलपीजी, सीएनजी गैस, पेट्रोल एवं डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा सतत रूप से उपभोक्ताओ को आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में लभगभ 21 गैंस एजेंसियां एवं 70 पेट्रोल एवं डीजल पंप संचालित है ।
उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों में उपभोक्ता केवल ईकेवाईसी के लिए ही जाएं एवं गैस सिलेंडर की बुकिंग की सुविधा ऑनलाइन सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने बताया कि घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की बुकिंग तेल विपणन कम्पनियों कि इन आसान नम्बरों के माध्यम से की जा सकती है। भारत गैस एजेन्सी के लिए बुकिंग वाट्सअप नम्बर 1800 22 4344, मिस कॉल 7710955555 नम्बर पर, आईव्हीआरएस 7715012345 नम्बर पर,अप्लीकेशन हैलो बीपीसीएल तथा वेबसाइट my.ebharatgas.com पर सुनिश्चित की गई है।
इसी प्रकार इंडियन गैस की बुकिंग हेतु वाट्सअप 7588888824 पर,मिस कॉल 8454955555 पर,आईव्हीआरएस 7718955555 पर एप्लीकेशन इंडियन ऑयल वनWeb: https://cx.indianoil.in पर बुकिंग की सुविधा सुनिश्चित की गई है एवं एचपी गैस हेतु वाट्सप 9222201122 पर ,मिस कॉल 9493602222, आईव्हीआरएस 8888823456, अप्लीकेशन एचपीपे वेब https://myhpgas.in पर बुकिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

0 Comments