Header Ads Widget

16 मार्च को मनाई जाएगी शब-ए-कद्र, नूरी मस्जिद धनपुरी में होंगे विशेष कार्यक्रम

 16 मार्च को मनाई जाएगी शब-ए-कद्र, नूरी मस्जिद धनपुरी में होंगे विशेष कार्यक्रम

धनपुरी, शहडोल।

रमजान महीने की सबसे पवित्र और बरकत वाली रात शब-ए-कद्र इस वर्ष 16 मार्च (27वीं रमजान की रात) को मनाई जाएगी। हर साल की तरह इस साल भी नूरी मस्जिद धनपुरी में इस मौके पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नूरी मस्जिद कमेटी के सदर शाहनवाज अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शब-ए-कद्र की रात को इस्लाम में हजार महीनों से भी बेहतर माना गया है। मान्यता है कि इसी मुबारक रात में कुरआन शरीफ का नुज़ूल (अवतरण) हुआ था, इसलिए यह रात रमजान की सबसे अहम और पवित्र रात मानी जाती है।

इस अवसर पर नूरी मस्जिद में नमाज, कुरआन की तिलावत, तकरीर और इबादत का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो पूरी रात जारी रहेगा। मस्जिद कमेटी की ओर से रात में इबादत करने वाले लोगों के लिए सेहरी (शहरी) का भी विशेष प्रबंध किया गया है।

मस्जिद कमेटी ने धनपुरी नगर के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में मस्जिद पहुंचकर इस मुबारक रात में इबादत करें और सवाब हासिल करें।

Post a Comment

0 Comments