किसानों की बैठक संपन्न 16 मार्च होगा खदान बंद किसानों के नायिक लड़ाई में पहुंचेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष संयुक्त किसान मोर्चा डॉ सुनीलम पूर्व विधायक मुल्ताई
रामपुर बटुरा खुली खदान परियोजना प्रभावित किसानों ने निश्चय किया आज की बैठक में पड़रिया ग्राम पंचायत भवन में आस पास के रामपुर,बटुरा, खैरबना, बैरिहा, पड़रिया, खाड़ा, बटुरा, चाका , अतरिया, बिछिया, कोदेली, के सरपंच, उप सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे, मुख्य मुद्दा सभी अधिग्रहित गांव का मुआवजा भुगतान एक साथ करें, विस्थापन, पुनर्वास, पुनर्स्थापना, संपूर्ण परिसंपत्ति, का मुआवजा भुगतान एक साथ तत्काल करें, रोजगार में प्राएर्थमिकता दे , सी एस आर और ई आर, दोनों मद का निर्माण में लगाया जाए छूटे हुए जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही तत्काल करें, स्वास्थ्य शिक्षा आवास के क्षेत्र का एवं पर्यावरण को भी प्रारतमिकता दे
मुख्य रूप से रामपुर टग़रा टोला से सादा तिराहा तक विद्युतीकरण रोड मरम्मत को तत्काल करें
जो भी पूर्व में ज्ञापन के द्वारा या बैठक में विषय आपको दी गई उन सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए किस काम में कितना समय लग रहा है समय सहित चिन्हित कर किसानों के समक्ष प्रस्तुत करें आज के इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व एसडीएम जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष रमेश सिंह जिला पंचायत सदस्य शांति मनमोहन चौधरी, जनपद सदस्य सभापति वन समिति श्री चंद्र कुमार तिवारी सांसद प्रतिनिधि राजकमल मिश्रा किसान नेता आदित्य त्रिपाठी जुझारू नेता आनंद त्रिपाठी, ओम प्रकाश द्विवेदी,अखिलेश त्रिपाठी पत्रकार, नीलकंठ, उप सरपंच जुली बिछिया नीलू राव, अशोक पटेल कन्हैया पटेल राजेंद्र पटेल उप सरपंच, पुरुषोत्तम पटेल कोडयली, लल्ला साहू, उद्यो साहू श्री निवास तिवारी, सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे
प्रेस के माध्यम से अनूपपुर एवं शहडोल जिले के समस्त सामाजिक संगठनों किसान संगठनों एसईसीएल से जुड़े यूनियन पदाधिकारी एवं साथी हमारे क्षेत्र के सभी किसान बांधो दोनों जिले के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया आप सभी से आंदोलन समिति का अपील है सुबह 10:00 बजे आंदोलन स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को सहयोग करें एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष संयुक्त किसान मोर्चा के पूर्व विधायक डॉक्टर सुनील निगम का स्वागत करें यह आंदोलन को समर्थन करने के लिए भोपाल से चलकर देश भर में संघर्ष करने वाले किसानों के नेतृत्व करने वाले ऊर्जावान किसान नेता को सुने और अपनी सुनाए

0 Comments