Header Ads Widget

भाटिया देवी मंदिर में नवरात्रि के पांचवें दिन लगी भक्तों की कतार

 भाटिया देवी मंदिर में नवरात्रि के पांचवें दिन लगी भक्तों की कतार





भाटिया देवी मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का कतार

 हर साल की तरह इस साल भी जिले की प्रसिद्ध भाटिया देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि का भव्य आयोजन किया जा रहा है 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होते ही मां सिंह वाहिनी के दरबार में माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा 


लेकिन आज नवरात्रि पांच तारीख को मां सिंह वाहिनी माता मंदिर भाटिया में श्रद्धालुओं का जन सैलाब देखा गया अब नवरात्रि के पांचवी तारीख से 9 तारीख तक हर दिन श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ते क्रम में देखा जाएगा क्योंकि शहडोल जिले की ऐतिहासिक मंदिर मां सिंह वाहिनी मंदिर में दूर दराज से श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है 

भाटिया देवी मंदिर में 21 मार्च से लेकर 27 मार्च तक श्री मद भागवत पुराण का

 आयोजन चल रहा है कथावाचक श्री आयुष कान्हा जी महाराज श्री वृंदावन धाम से आए हुए हैं भाटिया देवी मंदिर प्रांगण में श्री आयुष कान्हा जी महाराज के द्वारा कथा सुनाकर दर्शकों का मन मोह रहे हैं इसी तरह भाटिया देवी मंदिर प्रांगण में भव्य मेले का भी आयोजन किया जा रहा है जो कि इस बार भी मां सिंह वाहिनी मंदिर मेला ग्राउंड रामनवमी की पहली तारीख से लेकर नवमी तारीख तक बाहर से आए हुए दुकानदार अपने-अपने छोटी दुकान बड़ी दुकान भाटिया देवी मंदिर में लगाए हुए हैं जिन्हें ट्रस्ट के द्वारा 10 बाय 10 का दुकान हर दुकानदारों के लिए एलाट किया जाता है दुकानदार अपने दुकान के हिसाब से एक दुकान या दो दुकान हर दुकानदार को दिया जाता है जो की एक दुकान का ₹300 ट्रस्ट का रसीद कटाया जाता है टेस्ट के द्वारा यह भी बताया गया कि हर साल की भांति इस वर्ष बहुत अच्छे से व्यवस्था किया गया है ट्रस्ट वालों के सिद्धांत यह है कि बाहर से आने वाले व्यापारियों को कोई दिक्कत तकलीफ ना हो इसको लेकर खास ख्याल रखा जा रहा है और मेले के अंदर लाइट पानी एवं साफ सफाई पर खास नजर बने हुए हैं सभी दुकानदारों को कचरा न फैलने की भी हिदायत दी गई है मेले में कचरा ना फैलाएं साफ सफाई करने में सहयोग बनाए रहे और आशा करते हैं कि आने वाले दिनों में इसी तरह का व्यवस्था बना रहे ताकि सभी दुकानदारों को अच्छी व्यवस्था दे सके

Post a Comment

0 Comments