Header Ads Widget

ब्यौहारी पुलिस की बड़ी सफलता 01 किलो 220 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी गिरफ्तार

 ब्यौहारी पुलिस की बड़ी सफलता 01 किलो 220 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी गिरफ्तार

शहडोल पुलिस व्दारा नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम मे ब्यौहारी पुलिस को नशे के खिलाफ एक कार्यवाही करने मे सफलता प्राप्त हुई है ।

          मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बीरेश कुमार द्विवेदी उर्फ मुकेश द्विवेदी निवासी वार्ड न. 11 जूनिया टोला ब्यौहारी का अपने घर में काफी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा विक्रय करने हेतु रखा है प्राप्त मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ के जूनिया टोला ब्यौहारी रवाना रवाना होकर संदेही बीरेश कुमार द्विवेदी उर्फ मुकेश द्विवेदी के घर की तलाशी लिया गया जो संदेही के घर के किचन के कमरे में रैक के ऊपर एक टीने की पेटी के अंदर से मादक पदार्थ गांजा मिला जिसका वजन 1 किलो 250 ग्राम कीमती करीब 10,980 रू. का होना पाया गया । आरोपी बीरेश कुमार द्विवेदी उर्फ मुकेश द्विवेदी पिता राजधर प्रसाद द्विवेदी उम्र 51 वर्ष निवासी वार्ड न. 11 जूनिया टोला ब्यौहारी को गिरफ्तारी किया जाकर आरोपी बीरेश कुमार द्विवेदी उर्फ मुकेश द्विवेदी के विरूद्ध अपराध धारा 8/20 NDPS ACT का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान आरोपी बीरेश कुमार द्विवेदी उर्फ मुकेश द्विवेदी पिता राजधर प्रसाद द्विवेदी उम्र 51 वर्ष निवासी वार्ड न. 11 जूनिया टोला ब्यौहारी को माननीय न्यायालय शहडोल पेश किया गया । माननीय न्यायालय से जेल वारंट बनने पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है ।

       उक्त कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शहडोल श्री रामजी श्रीवास्तव एव अति0 पुलिस

अधीक्षकश्री अभिषेक दीवानके मार्गदर्शन एसडीओपी श्री मुकेश आविद्रा के दिशा निर्देशन मे थाना ब्यौहारी

पुलिस व्दारा की गयी है कार्यवाही मे थाना ब्यौहारी के निरी. थाना प्रभारी जियाउल हक एव अधिनस्थ

स्टाफ उनि बालकरण प्रजापति, प्र.आर. महेन्द्रपाल शुक्ला, प्र.आर. हीरा सिंह , आर. 762 गंगा सागर गुप्ता,महिला आर. माधुरी साहू, आर. मोह. अहमद एव आर. रामजी गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है

Post a Comment

0 Comments