पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का आयोजन
शहडोल। भारतीय जनता पार्टी मंडल सोहागपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय
वक्ता कार्यशाला का आयोजन होटल यश पैलेस,
सेंट एलासेस स्कूल के सामने, शहडोल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय श्रीमती अमिता चपरा जी एवं श्री सुरेश शर्मा जी के मार्गदर्शन में की गई। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा एवं जनसंपर्क से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की।
प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता अनिल द्विवेदी जी ने कार्य पद्धति एवं कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने के विषय में विस्तार से बताया। द्वितीय सत्र में श्री गिरधर प्रताप सिंह (चाचा जी) ने संवाद, संपर्क एवं प्रवास के महत्व पर प्रकाश डाला।
तृतीय सत्र में आदरणीय श्री प्रकाश जगवानी जी ने भाजपा के इतिहास एवं विकास यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं चतुर्थ सत्र में श्री प्रवीण शर्मा जी ने बूथ प्रबंधन, टिफिन बैठक एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति के विषय में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
पंचम सत्र में जैसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मनीषा सिंह जी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों, विभिन्न योजनाओं तथा लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दूसरे दिवस में पहले सत्र में भाजपा जिला महामंत्री श्री नीरज गुप्ता (निवासी ब्यौहारी) ने सोशल मीडिया, आई-नमो ऐप एवं डिजिटल माध्यमों के माध्यम से संगठन को मजबूत करने के बारे में जानकारी दी।
दूसरे सत्र में आदरणीय अनुपम अनुराग अवस्थी जी ने पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम के समापन उपरांत सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक भोज ग्रहण किया और अपने-अपने क्षेत्रों के लिए प्रस्थान किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल सोहागपुर मंत्री एवं शक्ति केंद्र प्रभारी कल्याणपुर श्रीकांत गुप्ता ने सभी वक्ताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं

0 Comments