Header Ads Widget

चौकी केशवाही पुलिस द्वारा, फरार दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

 चौकी केशवाही पुलिस द्वारा, फरार दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

  


चौकी केशवाही में गुम इंसान क्रमांक 100/26 दिनांक 17/12/25 दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार तलाश की जा रही थी। दिनांक 25/03/26 को गुमशुदा युवती को पुलिस द्वारा दस्तयाब किया गया। पीड़िता के कथन लेखबद्ध किए गए तथा संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई।

  पीड़िता के बयानों एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सचिन सिंह कंवर (पिता उदयभान सिंह कंवर), निवासी ग्राम केशवाही के विरुद्ध अपराध धारा एवं BNS के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

  घटना के बाद से ही आरोपी सचिन सिंह कंवर अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया था तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी को आज दिनांक 03/04/2026 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है । 

सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी बुढार के निर्देशन में उपनिरीक्षक गंगा सिंह मार्को, hc 271 राजभान सिंह, ct 48 उमेश राठौर एवं ct 781 जितेंद्र राठौर की सराहनीय भूमिका रही

Post a Comment

0 Comments