Header Ads Widget

सर्व सेवा संघ के अंतर्गत सर्वोदय शिक्षण शिविर का आयोजन

सर्व सेवा संघ के अंतर्गत सर्वोदय शिक्षण शिविर का आयोजन

दिनांक 5 से 8 अप्रैल 2026 के दौरान सर्व सेवा संघ परिसर, सेवाग्राम, जिला वर्धा (महाराष्ट्र) में सर्वोदय शिक्षण शिविर" का आयोजन किया जा रहा है।

इस शिविर में देश के लगभग 14 राज्यों से 100 से 110 कार्यकर्ता सहभागी होंगे, जो *सर्वोदय जिसमे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आचार्य विनोबा भावे लोकनायक जयप्रकाश नारायण की विचारधारा को गहराई एवं व्यवस्थित रूप से समझने के इच्छुक हैं।*

यह शिविर अपने-अपने कार्यक्षेत्र में नए सिरे से कार्य प्रारंभ करने तथा वर्तमान कार्यों को गति देने हेतु मार्गदर्शन और चिंतन का एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध होगा।


विभिन्न प्रदेशों के सर्वोदय मंडलों द्वारा शिविरार्थियों के नामों की अनुशंसा की गई है तथा लगभग 110 कार्यकर्ताओं का ऑनलाइन पंजीकरण पूर्ण हो चुका है।

यह शिविर 5 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे प्रारंभ होकर 8 अप्रैल 2026 को सायं 5 बजे तक चलेगा।

*शिविर के प्रमुख विषय निम्नलिखित रहेंगे:*

1. आइडिया ऑफ इंडिया एवं आइडिया ऑफ ह्यूमैनिटी ऑफ वर्ल्ड

2. भारतीय संविधान एवं भारत में संविधानिकता

3. सर्वोदय विचार, संगठन, कार्यक्रम एवं प्रक्रिया

4. समाज में सांस्कृतिक हस्तक्षेप के माध्यम

5. आगामी एक वर्ष हेतु कार्ययोजना निर्माण


शिविर में पूर्णकालिक सहभागिता आवश्यक है। 


शिविर की पूर्व तैयारी हेतु एक व्हाट्सऐप समूह बनाया गया है तथा अब तक लगभग 110 प्रतिभागियों ने गूगल फॉर्म के माध्यम से सहभागिता की पुष्टि की है।


शिविर के दौरान विचार-विमर्श, मार्गदर्शन सत्र, समूह चर्चा, प्रार्थना, योगासन, दैनिक श्रमदान, सामूहिक खेल, सांस्कृतिक गतिविधियाँ एवं शिविर मूल्यांकन जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


शिविर के संचालन हेतु एक  संचालन समिति गठित की गई है, जिसमें

अध्यक्ष – चंदन पाल,

महामंत्री – गौरंग महापात्रा,

मैनेजिंग ट्रस्टी – मोहम्मद शेख हुसैन,

सर्वोदय समाज संयोजक – संतोष कुमार द्विवेदी,

मंत्री – अरविंद अंजुम, अरविंद कुशवाह, अविनाश काकडे,

सर्वोदय युवा सेल संयोजक – भूपेश भूषण,

प्रकाशन समिति संयोजक – अशोक भारत शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त बजरंग सोनवणे (मुंबई), नंदलाल मास्टर (वाराणसी), डॉ. प्रशांत (बेंगलुरु) सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता पूरे शिविर के दौरान संचालन एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।


Post a Comment

0 Comments