चार पुलिस कर्मचारी/अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई, शानदार सेवाओं के लिए किया गया सम्मानित
पुराने पुलिस कंट्रोल रूम शहडोल में एक गरिमामय सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग में अपनी लंबी और उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हो रहे। चार पुलिस कर्मचारी/ अधिकारियों को विभाग की ओर से भावभीनी विदाई दी गई।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों में निम्नलिखित नाम शामिल हैं:
1. कार्य.निरीक्षक मुन्नालाल राहंगडाले ।
2. कार्य. उनि. मवासी सिंह ।
3. कार्य.उनि. सूर्य प्रताप सिंह ।
4. कार्य. प्रआर. राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री रामजी श्रीवास्तव ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी चार पुलिस कर्मचारी/ अधिकारियों को फूलमाला पहनाकर तथा शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न (Memento) और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा बताया गया कि , "पुलिस कर्मचारी/अधिकारियों ने अपने पूरे सेवाकाल के दौरान जो अनुशासन और समर्पण दिखाया है, वह विभाग के युवा कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पुलिस विभाग इनके द्वारा दी गई सेवाओं के लिए सदैव आभारी रहेगा।" उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय पारिवारिक जीवन की मंगलकामना की।
इस विदाई समारोह में विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सहकर्मियों ने सेवानिवृत्त हो रहे साथियों को उनके आगामी जीवन के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।


0 Comments