Header Ads Widget

शहडोल जिले के संवेदनशील कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने झूला तिराहे के समीप अपनी गाड़ी रोककर मार्ग पर चल रहे अति दिव्यांग नरेंद्र कुमार से कुशलक्षेम पूछी।

 शहडोल जिले के संवेदनशील कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने झूला तिराहे के समीप अपनी गाड़ी रोककर मार्ग पर चल रहे अति दिव्यांग नरेंद्र कुमार से कुशलक्षेम पूछी।

नरेंद्र कुमार ने बताया कि वे बुढार के इमली टोला के निवासी हैं और पैरों से दिव्यांग होने के कारण उन्हें आने जाने में काफी कठिनाई होती है। उन्होंने कलेक्टर से ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने की मांग की। 

कलेक्टर ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उन्हें कलेक्ट्रेट भिजवाया और सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से निःशुल्क ट्राइसाइकिल प्रदान कराई।

ट्राइसाइकिल मिलने पर नरेंद्र कुमार के चेहरे पर खुशी झलक उठी। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार एवं कलेक्टर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी और वे अपने दैनिक कार्य आसानी से कर सकेंगे।

Post a Comment

0 Comments