Header Ads Widget

युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जयसिंहनगर जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर सिविल सर्जन को ज्ञापन सोपा

 युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जयसिंहनगर जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर सिविल सर्जन को ज्ञापन सोपा



दिनांक 31/03/2026 शहडोल जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर भड़की युवा कांग्रेस, विधानसभा अध्यक्ष शेख सजीला (सन्नी) के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन

युवा कांग्रेस शहडोल की जयसिंहनगर विधानसभा इकाई के अध्यक्ष शेख सजीला (सन्नी) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल शहडोल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिक डॉक्टर) की नियमित उपस्थिति नहीं होने से मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आरोप लगाया गया कि संबंधित डॉक्टर अपना अधिक समय निजी क्लिनिक में व्यतीत कर रहे हैं, जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

इसके साथ ही, अस्पताल के ब्लड बैंक में भी गंभीर अनियमितताओं की शिकायत की गई है। बताया गया कि जरूरत के समय मरीजों को रक्त उपलब्ध नहीं हो पाता, जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष शेख सजीला (सन्नी) ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि:

हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए

निजी क्लिनिक के कारण प्रभावित हो रही सेवाओं पर कार्रवाई की जाए

ब्लड बैंक की अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो

मरीजों को बिना भेदभाव के उचित एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाए

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सोहागपुर प्रियांशु चौबे (सोनू), जिला महासचिव अलीम खान, सुहैल आलम, सत्यम , इमरान खान, जाहिद खान , सत्यम कुशवाहा अखिल चौधरी मुन्ना सोनकर, निखिल चौधरी, दीनानाथ साहू ,समीर रमाकांत साहू सतीश साहू सूरज गुप्ता शिव शंकर साहू,अशिम,छोटू खान ,शुभी तिवारी,शहीद खान , सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments