थाना गोहपारू पुलिस द्वारा मोटरसायकल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 07.04.2026 को फरियादी रामनरेश यादव पिता सहसराम यादव उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम क्योटार थाना बिजुरी जिला अनूपपुर (म.प्र.) हाल थाना गोहपार, जिला शहडोल द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी मोटरसायकल क्रमांक MP 18MT2180 बजाज पल्सर 125 सीसी (काला रंग) अज्ञात चोर द्वारा उनके किराये के कमरे के सामने से चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर थाना गोहपारु में अपराध धारा 305(b) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्परता से अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु लगातार प्रयास किये गये। विवेचना के दौरान संदेहियों से पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी आरिफ पिता स्व. तौफिक उर्फ अट्टू मुसलमान उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 41 कारीगर मोहल्ला विछिया जिला रीवा को दिनांक 11.04.2026 को गिरफ्तार किया जाकर पूंछताछ पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया । आरोपी के कब्जे से मोटर सायकिल को जप्त किया गया। उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है ।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार मिश्रा गोहपारू के नेतृत्व में, सउनि. भागचन्द्र चौधरी, प्रआर.दशरथ सिंह, प्रआर.रामनरेश यादव, आरक्षक प्रदीप बरकडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

0 Comments