शहडोल संभाग के नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति करें जागरूक- कमिश्नर
आमजन को दे राहवीर योजना योजना की जानकारी, पात्र को दिलाएं लाभ- कमिश्नर
संभाग स्तरीय सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक संपन्न
कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता की अध्यक्षता में कमिश्नर कार्यालय के अमरकंटक सभा कक्ष में संभाग स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग में सड़क दुर्घटनाओ को रोकने हेतु प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शहडोल संभाग के नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान सतत रूप से चलाएं।
कमिश्नर ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाने वाले को 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाएं एवं राहवीर योजना का बेहतर प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें जिससे पात्र व्यक्तियों को इसका लाभ मिल सके।
बैठक में कमिश्नर ने गम्भीर एक्सीडेंट के मामले, पीएचक्यू द्वारा ई-चालान मशीन के संबंध में तथा यातायात नियमों पर पिछले बर्ष से अब तक की गई कार्यवाही, इंटर सेक्टर व्हीकल जब से दी गई है तब से आज तक की गई कार्यवाही एवं लगाई गई धारा, ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन तथा परिशोधन कार्य की आश्यकता, राहत राशि जैसे अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की।
कमिश्नर को शहडोल संभाग में सड़क सुरक्षा हेतु किए जा रहे विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराया गया।
बैठक में आई.जी. एन.चैत्रा, सीसीएफ श्री महेंद्र प्रताप सिंह, डी आई जी सुश्री सविता सुहाने, कलेक्टर शहडोल डॉ. केदार सिंह, कलेक्टर अनूपपुर श्री हर्षल पंचोली, कलेक्टर उमरिया श्रीमती राखी सहाय सहित शहडोल संभाग के पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
#शहडोल #shahdol
आमजन को दे राहवीर योजना योजना की जानकारी, पात्र को दिलाएं लाभ- कमिश्नर
संभाग स्तरीय सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक संपन्न
कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता की अध्यक्षता में कमिश्नर कार्यालय के अमरकंटक सभा कक्ष में संभाग स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग में सड़क दुर्घटनाओ को रोकने हेतु प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शहडोल संभाग के नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान सतत रूप से चलाएं।
कमिश्नर ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाने वाले को 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाएं एवं राहवीर योजना का बेहतर प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें जिससे पात्र व्यक्तियों को इसका लाभ मिल सके।
बैठक में कमिश्नर ने गम्भीर एक्सीडेंट के मामले, पीएचक्यू द्वारा ई-चालान मशीन के संबंध में तथा यातायात नियमों पर पिछले बर्ष से अब तक की गई कार्यवाही, इंटर सेक्टर व्हीकल जब से दी गई है तब से आज तक की गई कार्यवाही एवं लगाई गई धारा, ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन तथा परिशोधन कार्य की आश्यकता, राहत राशि जैसे अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की।
कमिश्नर को शहडोल संभाग में सड़क सुरक्षा हेतु किए जा रहे विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराया गया।
बैठक में आई.जी. एन.चैत्रा, सीसीएफ श्री महेंद्र प्रताप सिंह, डी आई जी सुश्री सविता सुहाने, कलेक्टर शहडोल डॉ. केदार सिंह, कलेक्टर अनूपपुर श्री हर्षल पंचोली, कलेक्टर उमरिया श्रीमती राखी सहाय सहित शहडोल संभाग के पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

0 Comments