ग्राम पंचायत में ठेकेदारों कि लापरवाही से नगर वासियों को हो रही समस्याएं ग्रेवल रोड में पुल निर्माण के लिए एक हफ्ता पहले तोड़े गए रोड को अभी तक नहीं बनवाया गया आवा गमन हुआ बाधित
जेसीबी में खुदाई के दौरान नल जल कनेक्शन को भी उखाड़ दिया गया मोहल्ले में पानी की भी समस्या से जूझ रहे लोग
खबर है शहडोल जिले से जहां इन दिनों शादियों का दौर देखने को मिल रहा है और हर आदमी आवागमन करते हुए नजर आ रहे हैं और हर व्यक्ति कहीं ना कहीं अपने-अपने रिश्तेदारों के यहां आवा गमन में लगे हुए हैं और अपने रिश्तेदारी निभा रहे हैं
इसी बीच एक ऐसा मामला निकल कर आ रहा है कि मोहल्ले वासियों में नाराजगी देखने को मिला
मामला जनपद पंचायत बुढार अंतर्गत ग्राम पंचायत केसवाही मुख्य मार्ग से लगे केसवाही पंचायत के बुड़ा गांव की तरफ जाने वाली ग्रेवल रोड को पुल निर्माण के लिए रोड को तोड़ दिया गया है जिससे आवा गमन पूरी तरह से बाधित हो चुका है
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिया निर्माण के लिए रोड तोड़ा तो गया है लेकिन एक हफ्ता हो गया है और कोई निर्माण कार्य नहीं कराया गया अभी रोड वैसे ही टूटा पड़ा है ना तो उसमें काम लगाया जा रहा है और ना ही कार्य को पूर्ण कराया जा रहा है आखिर कब तक बाधित रहेगा लोगों का आवागमन
मोहल्ले वासियों को एक और समस्या खड़ी हो गई है जिस जगह पर पुल निर्माण के लिए तोड़ा गया है वहां नीचे से पाइपलाइन का भी कनेक्शन गया है वह भी सब उखाड़ दिया गया जिससे इस भीषण गर्मी मे मोहल्ले वालों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है
*गांव वालों को दो समस्याओं से जुझना पड़ रहा है एक तो रोड तोड़ा गया है जिससे आना-जाना बाधित है दूसरा नल जल योजना का पाइप उखाड़ दिया गया है पानी की समस्या से भी जूझ रहे हैं*
लोगों का यह भी कहना है कि इस तरह गड्ढा करके छोड़ दिया गया है जिससे कि आए दिन दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है रात के अंधेरे में के आने जाने वाले लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसी तरह कभी गाय भैंस तो कभी रात के अंधेरे में आने जाने वाले लोग भी धोखा खा जाते हैं और इसी धोखा के चक्कर में कहीं कोई दुर्घटना ना हो जाए नहीं तो इसकी जिम्मेदार कौन होगा
अब ठेकेदारों की लापरवाही कहे या मनमानी आज एक हफ्ते से रोड पर गड्ढा कर दिया गया है और निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है अगर ऐसी लापरवाही होती रही तो कोई बड़ा हादसा होने से कोई नहीं रोक सकता
ऐसे लापरवाह ठेकेदारों पर कब होगी कार्यवाही जब कोई दुर्घटना हो जाएगा तब जागेगा प्रशासन
देखने वाली बात यह है की खबर प्रकाशित करने के बाद क्या कार्रवाई की जाती है या फिर इसी तरह खानापूर्ति में चलते रहेगा काम



0 Comments