हाजियों का जत्था बुढार स्टेशन से हज यात्रा के लिए रवाना
धनपुरी: नगर से हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों का जत्था आज बुढार रेलवे स्टेशन से दुआओं और शुभकामनाओं के साथ रवाना हुआ। इससे एक दिन पूर्व इमामबाड़ा धनपुरी में हाजियों का भव्य इस्तकबाल किया गया, जहां बड़ी संख्या में नगरवासियों ने पहुंचकर उन्हें मुबारकबाद दी।
हज यात्रा पर रवाना होने वालों में मेहरुन्निसा सैफ खान की माताजी एवं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राशिद खान की खाला मौसी भी शामिल रहीं। उन्होंने रवाना होते समय सभी लोगों को दुआएं दीं और देश में अमन-चैन की कामना की।
इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ नागरिकों एवं समाजसेवियों ने हाजियों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी और उनकी यात्रा की सफलता के लिए दुआएं कीं।
🔸 प्रमुख रूप से उपस्थित: हाजी अयूब खान हाजी इसाक अंसारी
हाजी यूनुस खान, हाजी पीर अली, हाजी इरशाद खान, हाजी शफीक खान, शकील खान, तबरेज खान, शाहनवाज खान, अलीम खान, मोइन फारुकी (पत्रकार), शहजाद मोहम्मद, इमरान सिद्दीकी, रिफत अली, बाबा खान, सफीक खान पत्रकार शहरयार खान, रफीक खान, हाजी खलील खान सहित अनेक गणमान्य नागरिक।

0 Comments