Header Ads Widget

थाना जयसिंहनगर पुलिस की कार्यवाही, अवैध मवेशी परिवहन के दो मामलों में 76 मवेशी मुक्त, दो डीसीएम ट्रक जप्त

 थाना जयसिंहनगर पुलिस की कार्यवाही, अवैध मवेशी परिवहन के दो मामलों में 76 मवेशी मुक्त, दो डीसीएम ट्रक जप्त
  


दिनांक 08.05.2026 को थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा अवैध मवेशी परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 76 नग भैंस एवं पड़ा मवेशियों को मुक्त कराया गया तथा दो डीसीएम ट्रकों को जप्त किया गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सीधी से जयसिंहनगर होते हुए ब्यौहारी मार्ग से मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर उत्तरप्रदेश के बूचड़खानों की ओर ले जाया जा रहा है।

थाना जयसिंहनगर पुलिस टीम द्वारा बंधा बाजार जयसिंहनगर के पास घेराबंदी कर कार्यवाही की गई। प्रथम मामले में ट्रक क्रमांक MP53ZC3560 का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर 40 नग मवेशी अमानवीय परिस्थितियों में भरे मिले। वहीं दूसरे मामले में ट्रक क्रमांक UP71CT9144 को रोककर चालक मोहम्मद वली निवासी सीधी को पकड़ा गया, जिसमें 36 नग मवेशी भरे मिले।

दोनों वाहनों में मवेशियों को रस्सियों से बांधकर बिना हवा-पानी के अत्यंत क्रूरता पूर्वक परिवहन किया जा रहा था। सभी मवेशियों को सुरक्षित मुक्त कर गौशाला कौआसरई में सुपुर्द किया गया तथा उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।

उक्त कार्य़वाही विवेचना के दौरान थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा दोनों मामलों में पशु क्रूरता अधिनियम, म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना कार्यवाही के दौरान लगभग 49 लाख रुपये कीमत के मवेशी, वाहन एवं अन्य सामग्री जप्त की गई।

सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही निरीक्षक अजय कुमार बैगा थाना प्रभारी जयसिंहनगर के नेतृत्व में,सउनि. मिथला प्रसाद, प्रआर. लाला प्रसाद, प्रआर. बांके सिंह, आर. रोहित यादव, आरक्षक, नीरज शुक्ला, आरक्षक धीरसाह, आरक्षक नीरज अरोडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments