Header Ads Widget

ग्राम पंचायत सकरा में जर्जर सड़क और अधूरी पुलिया से भड़का जनाक्रोश, ग्रामीणों ने प्रशासन को दी चेतावनी

 ग्राम पंचायत सकरा में जर्जर सड़क और अधूरी पुलिया से भड़का जनाक्रोश, ग्रामीणों ने प्रशासन को दी चेतावनी


5 लाख का पुलिया चड्ढा भ्रष्टाचार की भेंट शासन के पैसों का किया गया बंदरबाट

शहडोल जिले के जनपद पंचायत बुढार अंतर्गत ग्राम पंचायत सकरा में सड़क और पुलिया की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जबकि पुलिया का निर्माण अधूरा या क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में भारी दिक्कतें आ रही हैं।


सड़क बनी गड्ढों का जाल

ग्रामीणों का कहना है कि सकरा की मुख्य सड़क वर्षों से मरम्मत का इंतजार कर रही है। जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बारिश के दिनों में यही सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे हालात और भी बदतर हो जाते हैं।


पुलिया अधूरी, खतरे में जान

गांव में पुलिया तो बनी है लेकिन पूरी तरह से कंप्लीट नहीं किया गया है आज 1 साल से अधूरे कार्य किए गए हैं लेकिन अभी कुछ दिन पूर्व ही पुलिया के अगल-बगल पटरी डाली गई है जो एकदम पतली मिट्टी डाली गई है जो एक ही बारिश में वह बह जाएगी फिर वह पुलिया गड्ढे में तब्दील हो जाएगी इसी बात से गांव के लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है कि ऐसा निर्माण कार्य क्यों किया जा रहा है कि चंद दिन में ही वह टूट जाए पलिया में इतना मजबूती से काम नहीं किया गया है जितना की लागत है ₹500000 की पुलिया चढ़ गया भ्रष्टाचार की भेंट कहीं ना कहीं इसमें ठेकेदार और पंचायत सरपंच और सेक्रेटरी की भी मिली भगत हो सकती है अगर इसी में जांच कराया जाए तो कई तथ्य सामने निकलकर आएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में शासन के द्वारा दिए गए निर्माण कार्य किया तो जा रहा है लेकिन कहीं ना कहीं यह विकास कार्य नहीं बल्कि विनाश कार्य है इन ग्रामीण क्षेत्र विकास से कोशो दूर दिख रहे हैं


ग्रामीणों में उबाल, कई बार कर चुके शिकायत

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जनपद पंचायत और संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।


 हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। यदि समय रहते सड़क और पुलिया का निर्माण/मरम्मत नहीं कराया गया, तो स्थिति गंभीर हो सकती है।


 आंदोलन की चेतावनी

गुस्साए ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे



ग्राम पंचायत सकरा में सड़क और पुलिया की बदहाल स्थिति विकास के दावों की पोल खोल रही है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कब जागता है या फिर ग्रामीणों का आक्रोश सड़कों पर फूटता है।

Post a Comment

0 Comments