Header Ads Widget

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने प्रकाश चौराहे पर बांटी खुशियाँ , किया मुंह मीठा

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने प्रकाश चौराहे पर बांटी खुशियाँ , किया मुंह मीठा


           भाजपा के राष्ट निर्माण की भावना की जीत

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम एवंं पांडुचेरी में भाजपा एवं एन डी ए की हुई ऐतिहासिक जीत पर पाली मंडल की अध्यक्ष श्रीमती राधा विजय तिवारी के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकत्ताओं और पदाधिकारियों ने खुलकर खुशियों का इजहार किया गया , इस खुशी में पटाखे फोडे गयें और मिठाई खिलाते हुए एक दुसरे के गले मिले। भाजपा जिंदा वाद के जयघोष से नगर गूजांयमान हो गया। पश्चिम बंगाल में जीत की खुशी ने भाजपा की मुंह मांगी मुराद पूरी कर दी है, जिससेे पूरे देश में भाजपा में उत्साह बना हुआ, जिसकी झलक पाली में भी भरपूर देखने को मिली, जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा ध्वज को लेकर, पटाखे फोड़ कर, मिठाईयाँ खिला कर पूरे क्षेत्र को संदेश दिया की यह जीत भाजपा नेतृत्व के कुशल राजनीति की जीत के साथ ही भाजपा के राष्ट निर्माण की परिकल्पना की जीत है।यह जीत नक्सल वाद, अलगाव वाद और घुसपैठियों के विरुद्ध जीत है। इस जश्न कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सरजू प्रसाद अग्रवाल, केसरी नाथ अग्रवाल, भरत प्रजापति, विमल अग्रवाल, अजय मिश्रा, समय लाल साहू, कौशल यादव, सुरेश विश्वकर्मा, प्रमोद साहू, कामता विश्वकर्मा, देवी सिंह, भोला तिवारी,विजय तिवारी, राज कुमार खरे, राजा दास जैसे सक्रिय भाजपा नेताओ की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments