Header Ads Widget

पूर्व जिलाध्यक्ष मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के पंडित विष्णु दास मिश्रा हुए सेवा निवृत्ति

 पूर्व जिलाध्यक्ष मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के पंडित विष्णु दास मिश्रा हुए सेवा निवृत्ति 


शहडोल दिनांक 30 अप्रैल 2026 को शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोटी के प्रधानाध्यापक पंडित विष्णु दास मिश्रा अपनी अर्धवार्षिकी पूर्णकर 30 अप्रैल 2026 को 43 वर्ष 2 माह की सेवा पश्चात सेवानिवृत्ति होने के अवसर पर उनका सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। 

 श्री मिश्रा अत्यंत सरल मृदभाषी सात्विक आचार विचार साथ- साथ कार्य के प्रति निष्ठावान ईमानदारी से लोगों एवं शिक्षकों के मददगार पथ प्रदर्शक रहे है श्री मिश्रा मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिला इकाई उमरिया के जिला अध्यक्ष रहे एवं वर्तमान में मध्य प्रदेश शिक्षा संघ के संभागीय सह संगठन मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। 

         उनके सम्मान एवं विदाई समारोह में मंच का संचालन श्री प्रकाश नारायण द्विवेदी शिक्षक माध्य.शाला ओदरी द्वारा किया गया उन्होंने अपने उदबोधनमें कहा गया कि हमें मिश्रा जी के कार्यों से सीख लेनी चाहिए हम सभी का मिश्रा जी सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे ऐसी हमारी अपेक्षा है इस अवसर में श्री मिश्रा जी के बड़े भाई श्री लालमणि मिश्रा पूर्व राजस्व निरीक्षक एवं उनके भतीजे श्री पूर्णेन्दु मिश्रा जो वर्तमान में पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 36 के पार्षद अपने छोटे भाई जितेंद्र मिश्रा वेद प्रकाश मिश्रा एवं पुत्र पंडित कृष्णा मिश्रा और वरिष्ठ पत्रकार जे.पी.सिंह परिहार के साथ कार्यक्रम में परिवार सहित उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष श्री रमाशंकर मिश्रा द्वारा की गयी, विशिष्ट अतिथि के रूप में म. प्र. शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्री लाल जी तिवारी उनके सचिव श्री विनोद सिंह जी एवं जिले के स्कूलों से पधारे हुए शिक्षक/शिक्षकाऐ एवं ग्रामीण गण्यमान नागरिक तथा पाली जनपद की महिला जनपद सदस्या जमुडी़ के सहित शाला की छात्र-छात्राएं उपस्थिति रही

Post a Comment

0 Comments