गर्मी में बच्चों को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ पिलाएं – सीएमएचओ
बच्चों की सुरक्षा को लेकर सीएमएचओ ने दी जरूरी सलाह
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए बच्चों की सुरक्षा हेतु आवश्यक सलाह जारी की है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बच्चों को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन कराना चाहिए तथा तेज धूप में खेलने से बचाना चाहिए।
सीएमएचओ ने बताया कि बेहोशी की स्थिति में बच्चे को कुछ भी खाने-पीने के लिए न दें तथा गर्मी के मौसम में बच्चों के शरीर को अच्छी तरह ढककर रखें। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे को अत्यधिक गर्मी लगे तो उसे तुरंत छांव या कमरे के अंदर लाएं और नल के पानी से शरीर को पोंछें अथवा पानी का छिड़काव करें।
उन्होंने सलाह दी कि बच्चे के कपड़ों को जितना संभव हो ढीला रखें। यदि बच्चा होश में हो तो उसे तुरंत ठंडा पानी पिलाएं तथा पैरों को थोड़ा ऊंचा करके लिटाएं। उल्टी होने की स्थिति में बच्चे को करवट के बल लिटाएं ताकि गले में कुछ फंसने की आशंका न रहे। साथ ही पंखे या ठंडी हवा का उपयोग करने की भी सलाह दी गई है

0 Comments