Header Ads Widget

ग्राम पंचायत केसवाही क्षेत्र में बिजली संकट गहराया, ग्रामीणों में आक्रोश

ग्राम पंचायत केसवाही क्षेत्र में बिजली संकट गहराया, ग्रामीणों में आक्रोश



जनपद पंचायत बुढार अंतर्गत ग्राम पंचायत केसवाही में इन दिनों बिजली की भारी समस्या देखने को मिल रही है। लगातार हो रही अघोषित कटौती से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन-रात बार-बार बिजली कटने से पंखे और कूलर बंद पड़े रहते हैं, जिससे गर्मी असहनीय हो गई है।

पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। वहीं बच्चों की पढ़ाई और किसानों के कार्य भी बाधित हो रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द सुधार की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

👉 प्रशासन से मांग:

ग्राम पंचायत केसवाही में नियमित और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

रिपोर्ट: इस्लाम खान

Post a Comment

0 Comments