केसवाही में रेत माफिया बेलगाम, अवैध उत्खनन से हड़कंप प्रशासन नाकाम, माफियाओं के हौसले बुलंद
शहडोल जिले के केसवाही क्षेत्र में इन दिनों रेत का अवैध उत्खनन जोरों पर है। नदी-नालों से रात को धड़ल्ले के साथ रेत निकाली जा रही है, लेकिन जिम्मेदार प्रशासन इस पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम नजर आ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेत माफिया खुलेआम भारी मशीनों और वाहनों के जरिए उत्खनन कर रहे हैं। कई स्थानों पर नियमों को ताक पर रखकर रात के अंधेरे में अवैध खनन किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।
हैरानी की बात यह है कि इस पूरे खेल की जानकारी होने के बावजूद संबंधित विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे माफियाओं के हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो नदी-नालों का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है और क्षेत्र में जल संकट भी गहरा सकता है।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर प्रशासन कब जागेगा और इस अवैध उत्खनन पर कब तक रोक लग पाएगी।

0 Comments