Header Ads Widget

धनतेरस पर सजकर तैयार हुए केसवाही और जैतपुर के बाजार, दुकानदारों को ग्राहकों का इंतजार

 धनतेरस पर सजकर तैयार हुए केसवाही और जैतपुर के बाजार, दुकानदारों को ग्राहकों का इंतजार


शहडोल। दीपावली पर्व को लेकर केसवाही एवं जैतपुर के बाजार पूरी तरह सजकर तैयार हो गए हैं। धनतेरस के अवसर पर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है।

 दुकानदारों ने अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है और ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के सामानों की व्यवस्था की है।

हर साल की तरह इस वर्ष भी धनतेरस को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दुकानदारों को सालभर इस खास दिन का इंतजार रहता है। मान्यता है कि धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन और नई वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसी को देखते हुए बर्तन, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, मिठाई और सजावटी सामानों की दुकानों पर विशेष तैयारियां की गई हैं।

व्यापारियों ने उम्मीद जताई है कि धनतेरस पर अच्छी खरीदारी होगी और बाजार में ग्राहकों की अच्छी भीड़ देखने को मिलेगी। वहीं दीपावली को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह का माहौल है।

अब देखना होगा कि धनतेरस के इस शुभ अवसर पर केसवाही एवं जैतपुर के बाजारों में ग्राहकों की कितनी रौनक देखने को मिलती है।

Post a Comment

0 Comments