शहडोल जिले के सिंहपुर में अनोखा पहल
मोहर्रम की दसवीं पर मानवता की मिसाल: मरीजों को फल वितरण कर दिया सेवा और भाईचारे का संदेश
इस कार्यक्रम में खास तौर पर किछौछा मुकद्दस (उत्तर प्रदेश) से तशरीफ लाए हुजूर सय्यद नय्यर अशरफ मियां की गरिमामयी मौजूदगी रही। उनकी सरपरस्ती में मुस्लिम समाज के वरिष्ठ जनों एवं युवाओं ने मिलकर अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित कर दुआओं से नवाजा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुस्लिम समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता मोहम्मद रज्जन खान मौजूद रहे, जिन्होंने इस नेक कार्य को समाज में भाईचारा और इंसानियत का प्रतीक बताया। उनके साथ मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद रमजान, अब्दुल वाहिद रंगरेज, किओस्क बैंक सिंहपुर के संचालक मोहम्मद इम्तियाज खान, मोहम्मद अब्बास, अख्तर मंसूरी सहित बड़ी संख्या में समाज के जिम्मेदार लोग और नौजवान उपस्थित रहे।
फल वितरण के दौरान मरीजों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश फैलाते हैं और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देते हैं।
हुजूर सय्यद नय्यर अशरफ मियां ने अपने संदेश में कहा कि मोहर्रम का महीना हमें सब्र, कुर्बानी और इंसानियत की राह पर चलने की सीख देता है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे जरूरतमंदों की मदद कर समाज में भाईचारे को मजबूत करें।
कार्यक्रम का समापन दुआ के साथ हुआ, जिसमें देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की कामना की गई।

0 Comments