Header Ads Widget

हाजी रियाज अहमद एवं हज्जन सकीना बी का हज से लौटने पर बुढार स्टेशन में भव्य स्वागत

हाजी रियाज अहमद एवं हज्जन सकीना बी का हज से लौटने पर बुढार स्टेशन में भव्य स्वागत

शहडोल जिले के ग्राम खैरहा में उस वक्त खुशी और रूहानियत का माहौल देखने को मिला, जब उप सरपंच अख्तर रजा के वालिद जनाब हाजी रियाज अहमद साहब और वालिदा मोहतरमा हज्जन सकीना बी साहिबा मुकद्दस सफर-ए-हज अदा कर अपने वतन वापस लौटे।उ


नकी आमद पर बुढार रेलवे स्टेशन में जोरदार और भव्य इस्तकबाल किया गया। इस मौके पर परिजनों, रिश्तेदारों और समाज के लोगों की बड़ी संख्या मौजूद रही। फूल-मालाओं के साथ हाजियों का स्वागत किया गया और मुबारकबाद पेश की गई।

इस्तकबाल में खास तौर पर मौजूद रहे उनके छोटे भाई हाफिज जावेद अख्तर, उर्स कमेटी खैरहा के अध्यक्ष इरशाद अहमद, सचिव इकबाल भाई, तनवीर भाई, उनके बड़े बेटे अहमद रजा, नूरानी कमर रजा, अरकम, बेनजीर, ताबिश, अरहान सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

साथ ही इस मौके पर मौलाना शमशुद्दीन अशरफी, मौलाना ख्वाजा हसन, सगीर अहमद, गौस अहमद, इस्माइल अहमद, इम्तियाज अहमद, निसार अहमद, सब्बीर अहमद समेत अन्य लोगों ने भी हाजियों से मुलाकात कर दुआओं की दरख्वास्त की।


पूरा माहौल दीनियत और अकीदत से सराबोर नजर आया, जहां लोगों ने हाजियों से हाथ मिलाकर और गले लगकर उनकी खैर-मकदम की। सभी ने अल्लाह तआला से दुआ की कि हाजियों का हज मकबूल व मबरूर हो और उनकी जिंदगी में रहमत व बरकत नसीब हो।

आमीन या रब्बुल आलमीन

Post a Comment

0 Comments