Header Ads Widget

रात में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, 6 बकरियां-बकरे दबे जैतपुर थाना क्षेत्र के कादाटोला गांव में हादसा, परिवार के लोगों को सुरक्षित निकाला गया

 रात में भरभरा कर गिरा कच्चा मकान, 6 बकरियां-बकरे दबे


जैतपुर थाना क्षेत्र के कादाटोला गांव में हादसा, परिवार के लोगों को सुरक्षित निकाला गया


शहडोल। थाना जैतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत नगपुरा के ग्राम कादाटोला में देर रात एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में घर के अंदर बंधे 3 बकरी और 3 बकरा मलबे में दब गए।

जानकारी के अनुसार यह मकान दादूलाल पिता रमहाली बैगा का बताया जा रहा है। मकान गिरने के दौरान परिवार के लोग भी घर के अंदर मौजूद थे, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मलबे में दबे बकरा-बकरियों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

लगातार बारिश के बीच मकान गिरने की इस घटना ने ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं आवश्यक राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments