Header Ads Widget

ऑयल पेंटिंग बिल घोटाला: शहडोल कलेक्टर ने दोषी प्राचार्यों पर की सख्त कार्यवाही, पूरे जिले में निर्माण कार्यों की जांच के आदेश

ऑयल पेंटिंग बिल घोटाला: शहडोल कलेक्टर ने दोषी प्राचार्यों पर की सख्त कार्यवाही, पूरे जिले में निर्माण कार्यों की जांच के आदेश


   

शहडोल। शासकीय विद्यालयों में हुए कथित ऑयल पेंटिंग कार्य में अनियमितताओं का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। जांच में दोषी पाए गए विद्यालय प्राचार्य सकंदी सुग्रीव शुक्ला (ब्यौहारी) एवं निपानिया विद्यालय की प्राचार्या राधिका तिवारी पर आर्थिक अनियमितताओं के चलते कार्यवाही की गई है।

   कलेक्टर डॉ. सिंह ने निर्देश दिए हैं कि इन दोनों प्राचार्यों से फर्जी बिलों की वसूली की जाए। इसके साथ ही जिले के सभी शासकीय स्कूलों में हो रहे निर्माण कार्यों और उनके भुगतान संबंधी बिलों की व्यापक जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

   इस मामले में एसडीएम ब्यौहारी से जांच कराई गई, जिसमें यह साफ़ तौर पर सामने आया कि जिन कार्यों के लिए बिल प्रस्तुत किए गए थे, वे कार्य वास्तव में मौके पर किए ही नहीं गए थे। विशेषकर रंगरोगन (ऑयल पेंटिंग) का कार्य केवल कागज़ों पर दिखाया गया था।

    कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में भी इस तरह की अनियमितताएं पाई जाती हैं तो सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी

Post a Comment

0 Comments