केशवाही वन परिक्षेत्र के जंगल चौकी का चौकीदार फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला कर ली समाप्त
![]() |
खबर है शहडोल जिले के जनपद पंचायत बुढार अंतर्गत ग्राम पंचायत रूपौला में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान गंवा दी है मिली जानकारी के अनुसार वीरेंद्र सिंह निवासी बोकरामार पिछले 2 साल से वन परिक्षेत्र केशवाही के बीट रुपौला जंगल चौकी में चौकीदारी करता रहा लेकिन कल शाम चौकी से निकला है और किसी को जानकारी नहीं हुआ कि यह कहां जा रहा है रात भर लापता रहा फिर सुबह होते ही गांव वालों ने नदी के तरफ गया तब देखा कि किसी व्यक्ति ने फांसी के फंदे में झूलता हुआ दिख रहा है उसके बाद गांव के ग्राम पंचायत सरपंच को जानकारी दिया गया जब उसकी पहचान वीरेंद्र चौकीदार के नाम से हुआ इसकी सूचना चौकी केसवाही को दी गई केसवाही चौकी प्रभारी ने मौके में जाकर बाडी को फंदे से निकलवाया गया फिर पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेज दिया गया वीरेंद्र चौकीदार ने किन वजह से फांसी लगाकर अपना जान दिया इसका कारण अभी अज्ञात है जांच चल रही है जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा


0 Comments