थाना कोतवाली पुलिस द्वारा भारी मात्रा में अवैध नशीली कफ सिरप जप्त – महिला सहित 05 के विरुद्ध अपराध दर्ज
थाना कोतवाली शहडोल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत दिनांक 21.02.2026 को महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई।
कोतवाली पुलिस टीम द्वारा विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर दुर्गा कालोनी शहडोल स्थित शबनम बी पति जाकिर हुसैन उर्फ बंटी उम्र 46 वर्ष के घर पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान घर के एक टीन शेड कमरे में रखी टंकी एवं बक्से से कुल 730 नग आनरेक्स कफ सिरप (ONEREX TM COUGH SYRUP) बरामद की गई।
• कुल सीसी - 730 नग (प्रत्येक सीसी 100 एमएल)
• कुल मात्रा: 73,000 मिलीलीटर (73 किलोग्राम)
• अनुमानित कीमत: लगभग ₹1,50,000/-
आरोपिया के विरुद्ध धारा एनडीपीएस एक्ट एवं म.प्र. ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत जप्ती, सीलबंदी एवं पंचनामा कार्यवाही उपरांत दिनांक 22.02.2026 को आरोपिया शबनम बी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
पूछताछ में आरोपिया ने अपने पति जाकिर हुसैन उर्फ बंटी, पुत्र सैफ खान, दामाद आमिल खान एवं रमेश जायसवाल निवासी खारा थाना रामपुर नैकिन के साथ मिलकर अवैध रूप से कफ सिरप खरीदकर ऊँचे दामों में विक्रय करना स्वीकार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में, उप निरीक्षक विशाखा उर्वेदी, उनि. राकेश बागरी, सउनि. रजनीश तिवारी, सउनि. कन्हैयालाल, प्र.आर. मायाराम अहिरवार, प्र.आर. शिवकरण यादव, प्र.आर.कैलाश प्रजापति, प्र.आर. गंगा सिंह म.प्र.आर. दुलारी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 Comments