Header Ads Widget

खेलो से मानसिक एवं शारीरिक क्षमता मजबूत होता है -सांसद शतरंज खेल ध्यान को करता है केंद्रित- विधायक संभाग स्तरीय शतरंज चयन प्रतियोगिता हुई आयोजित

 खेलो से मानसिक एवं शारीरिक क्षमता मजबूत होता है -सांसद 
शतरंज खेल ध्यान को करता है केंद्रित- विधायक
संभाग स्तरीय शतरंज चयन प्रतियोगिता हुई आयोजित 


 रेलवे सामुदायिक भवन शहडोल में सांसद शहडोल संसदीय क्षेत्र श्रीमती हिमाद्री सिंह एवं विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह ने संभाग स्तरीय शतरंज चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ मॉ सरस्वती एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। 

शतरंज खेल चयन प्रतियोगिता को सम्बोंधित करते हुए सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने कहा कि खेल खेलने से मानसिक, शारीरिक क्षमता मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियो को खेल प्रतियोगिताओ को खेल भावना से खेलना चाहिए। सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने संभाग से आए खिलाड़ियों से रूबरू चर्चा कर उन्हें खेल के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेकर अपने जिला तथा प्रदेश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के प्रयासों से शिक्षा की तरह खेल गतिविधियों का भी प्रसार हुआ है। छोटे-छोटे बच्चे खेलो के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह बदलते भारत की तस्वीर है।


विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह ने शतरंग का खेल शारीरिक क्षमता का नही है यह सिर्फ दिमागी खेल है जो ध्यान को केंद्रित करता है। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिलता है। खेल से भाईचारा और सामाजिक एकता का विकास होता है। सभी खिलाड़ी गहन अभ्यास करके अपनी प्रतिभा में निखार लाएं। केन्द्र एवं राज्य सरकार सहयोग देने के लिए तत्पर है। 

  चयन प्रतियोगिता में शहडोल संभाग के तीनों जिले के 75 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिनमें से 25 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। 


     इस अवसर पर सहायक संचालक खेल रईस अहमद, जिला खेल अधिकारी रामरूद्र पटेल, खेल अधिकारी सुदर्शन मिश्रा, उमरिया से आए खेल अधिकारी श्री झारिया, रहीम खान, राजेश्वर उदानिया, गोपाल रत्नम, भूपेन्द्र मिश्रा, संतोष लोहानी, जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष शानउल्लाखान, स्वप्निल मिश्रा, कोच श्रीदेवी स्वामी, रतन सिंह ठाकुर, कल्पना आहिरवार, धीरेन्द्र सिंह, प्रशांत नामदेव सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी लोग उपस्थित रहें।


Post a Comment

0 Comments