वन परिक्षेत्र जैतपुर के रस्मोहनी में भालुओ का मूवमेंट तैनात वन विभाग के सिपाही
खबर है मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के वन परिक्षेत्र जैतपुर अंतर्गत ग्राम रस्मोहनी में पिछले 15 दिनों से लगातार भालू का मूवमेंट देखा जा रहा है लेकिन जब वन विभाग को जानकारी लगी तो गांव में मुनादी के साथ-साथ वन विभाग के सिपाहियों को तैनाती में भी लगा दिया गया है कि गांव में भालू का आना जाना तो लगा है लेकिन किसी व्यक्तियों का कोई नुकसान ना होने पाए भालुओं के डर की वजह से रस्मोहनी गांव में शाम होते ही 7:00 बजे के बाद गांव में सन्नाटा छा जाता है मिली जानकारी के अनुसार सर्किल रस्मोहनि डिप्टी रेंजर श्री विनोद सोनी जी का कहना है कि भालू का मोमेंट तो बना है क्योंकि भालू यही पास गांव से थोड़ी दूर दो बच्चों को जन्म दिया है और भालू जब तक अपने बच्चों को जंगल की ओर नहीं ले जाता जब तक मूवमेंट बना रहेगा शाम होते ही भालू भोजन की तलाश में गांव की तरफ रोजाना आता जाता रहता है लेकिन आज तक किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और सोनी जी यह भी बताए हैं कि विभाग के द्वारा रस्मोहनी गांव में शाम 6:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक की तैनाती ड्यूटी लगाई गई है गांव में ऐसा कोई दिक्कत की बात नहीं है


0 Comments