कोरिया जिले में आयोजित भव्य विवाह समारोह में शामिल हुए कांग्रेस नेता, राजनीतिक हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कोरिया जिले के जनपद सदस्य एवं कांग्रेस नेता श्री गणेश राजवाड़े के पुत्र का विवाह समारोह बड़े ही धूमधाम और गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश सहित जिले के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, राजनीतिक हस्तियां और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शहडोल जिले के कांग्रेस नेता श्री रज्जन खान को भी शामिल होना था, लेकिन ग्राम सिंहपुर में मोहर्रम शरीफ के पावन महीने में चल रहे 10 रोजा जिक्र-ए-शहादत-ए-कर्बला के कार्यक्रम के कारण वे विवाह समारोह में शामिल नहीं हो सके।
इसके पश्चात दिनांक 5 जुलाई 2026 को श्री रज्जन खान अपने परम मित्र श्री गणेश राजवाड़े के गृह ग्राम खरवत, जिला कोरिया पहुंचे। जहां श्री राजवाड़े ने उनका आत्मीय स्वागत अपने द्वार पर किया। दोनों नेताओं के बीच आत्मीय मुलाकात हुई और आपसी संबंधों की गर्मजोशी देखने को मिली।
गौरतलब है कि श्री गणेश राजवाड़े कोरिया जिले के एक प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखते हैं और वर्तमान में बैकुंठपुर जनपद पंचायत में सदस्य के रूप में सक्रिय रूप से जनसेवा कर रहे हैं। उनके पुत्र के विवाह समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित जिले के कई वरिष्ठ विधायक, पूर्व मंत्री और जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।
यह विवाह समारोह सामाजिक सौहार्द, राजनीतिक एकजुटता और पारिवारिक मूल्यों का सुंदर उदाहरण बना, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया


0 Comments