Header Ads Widget

थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही, ट्रेक्टर-ट्राली जप्त

 थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही, ट्रेक्टर-ट्राली जप्त


दिनांक 17.03.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवरी स्थित काछिंदा नाला से एक लाल रंग का महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत लोड कर परिवहन कर रहा है।

सूचना की तस्दीक हेतु जयसिंहनगर पुलिस टीम द्वारा ग्राम देवरी पंचायत भवन के पास पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां नाला की ओर से रेत लोड कर आ रहे ट्रैक्टर को रोका गया। चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कामता सिंह गोंड पिता फूलसिंह धुर्वे, उम्र 41 वर्ष, निवासी ठेंगरहा थाना जयसिंहनगर जिला शहडोल का होना बताया।


उक्त चालक से रेत के खनन एवं परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया गया। जप्त वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर MP 18 AB 4933 है। उक्त वाहन से लगभग 03 घनमीटर अवैध रेत सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की गई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख 03 हजार रुपये है। जप्तशुदा वाहन को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।

उक्त मामले में आरोपी चालक कामता सिंह गोंड पिता फूल सिंह गोंड उम्र 41 साल निवासी ठेंगरहा थाना जयसिंहनगर जिला शहडोल के विरुद्ध धारा बीएनएस एवं खान एवं खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अजय सिंह बैगा थाना प्रभारी जयसिंहनगर के नेतृत्व में, आर.रोहित यादव, आर. उदय प्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments