थाना ब्यौहारी पुलिस की कार्यवाही, गाली-गलौज कर अवैध वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 16.03.26 को फरियादी कमलेश प्रसाद द्विवेदी पिता सुरेश प्रसाद द्विवेदी उम्र 30 वर्ष ग्राम भमरहा द्वितीय थाना ब्यौहारी जिला शहडोल का एक लिखित आवेदन पत्र आरोपी बालकृष्ण उर्फ बाली शुक्ला पिता भृगु नारायण शुक्ला निवासी सिविल लाईन ब्यौहारी के विरुध्द माँ बहन की बुरी बुरी गाली देकर शराब पीने व पार्टी के लिये 1000/- रुपये मांगने न देने पर जान से मारने की धमकी देकर डरा धमका कर पेन्ट की जेब से 5000/- रुपये ले लेना के संबंध मे पेश किया ।
आवेदन पत्र पर से प्रथम दृष्टया आरोपी बालकृष्ण उर्फ बाली शुक्ला के विरुध्द अपराध धारा बी.एन.एस.का घटित कराना पाये जाने से पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।
दौरान विवेचना दिनांक 17.03.2026 को आरोपी बालकृष्ण उर्फ बाली शुक्ला पिता भृगु नारायण शुक्ला निवासी सिविल लाईन ब्यौहारी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी निरीक्षक जियाउल हक थाना ब्यौहारी के नेतृत्व में, उनि वीरेन्द्र तिवारी, प्र.आर. हरपाल सिंह, आर. गंगा सागर गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

0 Comments