Header Ads Widget

शहडोल पुलिस द्वारा मनाई गई “पुलिस होली”

  शहडोल पुलिस द्वारा मनाई गई “पुलिस होली”




होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था की ड्यूटी पूर्ण होने के पश्चात शहडोल पुलिस द्वारा अगले दिन “पुलिस होली” मनाई गई।

होली त्यौहार के दौरान जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निरंतर ड्यूटी की गई। ड्यूटी के कारण अधिकांश पुलिसकर्मी होली के दिन अपने परिवार के साथ त्यौहार नहीं मना पाए।

ड्यूटी समाप्ति के उपरांत पुराना कंट्रोल रूम एवं विभिन्न थाना परिसरों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ “पुलिस होली” मनाई। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं तथा उत्साहपूर्वक त्यौहार मनाया।

कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस बल के बीच आपसी समन्वय, भाईचारा एवं सकारात्मक कार्य वातावरण को बढ़ावा दिया गया।

Post a Comment

0 Comments