एक प्रतिनिधि मंडल किसानों का जिला कलेक्टर शहडोल एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों सहित प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जाएगा, भूपेश शर्मा
पत्रकार मोहम्मद इस्लाम खान
रामपुर बटुरा खुली खदान परियोजना प्रभावित किसानों के द्वारा लगातार अपने विचार की लड़ाई को लेकर 10 वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं कई बार निवेदन आवेदन एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन के बाद भी प्रबंधन के द्वारा लिखित शासन निश्चित समय सीमा में करने की बात कही गई लेकिन आज दिनांक तक समस्या ज्यों का त्यों पड़ा हुआ है किसानों को कहना है की संपूर्ण मुआवजा का भुगतान एक साथ रुके रोजगारों को तत्काल कंप्लीट किया जाए पुनर्स्थापना की कार्यवाही अभिलंब किया जाए के साथ आर एंड आर की राशि जो 3 लाख से बढ़कर 10 लाख की मांग हो रही थी जिसे प्रबंधन द्वारा जिला प्रशासन के समक्ष 7 लाख के लिए मंजूर किया गया उसे भी तत्काल भुगतान किया जाए इसके अतिरिक्त छोटे-छोटे कई ऐसे मुद्दे हैं जिनका समाधान नहीं हो पा रहा है खासकर स्थानिक किसानों की कुछ जमीनों को एसईसीएल के द्वारा छोड़ दिया गया और उस जमीन में आने जाने का रास्ता भी नहीं है उसे भी अधिग्रहण की कार्यवाही में लिया जाए कुछ किसानों की जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण नहीं हुआ पेड़ पौधे को काटकर उस जमीन का कोयला निकाल दिया गया जो अपराध की श्रेणी में आता है बहुत सारी किसानों का जमीन अधिग्रहण करने की पश्चात भी रोजगार नहीं दिया गया उक्तसाय की जानकारी देते हुए भूपेश शर्मा सहित सभी आंदोलनकारी और जनप्रतिनयों के द्वारा सामूहिक रूप से चेतावनी की जा रही है लगातार प्रेस के माध्यम से प्रबंधन को अवगत कराया जा रहा है फिर भी अभी तक किसी प्रकार का कोई काम नहीं हुआ इन सभी मुद्दों को लेकर कलेक्टर महोदय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों सहित मुख्यालय बिलासपुर श्रीमान अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक महोदय को मिलकर अपनी पूरी बात कहेंगे और इस विषय का ज्ञापन भी देंगे कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक हम संपूर्ण खदान को बंद करेंगे जिसकी समस्त जवाबदारी प्रबंधन की होगी आज की बैठक में मुख रूप से पूर्व एसडीएम जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष रमेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य शांति मनमोहन चौधरी जनपद सदस्य सभापति वन समिति श्री चंद्र कुमार तिवारी, सांसद प्रतिनिधि श्री राजकमल मिश्रा,किसान नेता सामाजिक कार्यकर्ता भूपेश शर्मा, आदित्य त्रिपाठी, पत्रकार ओमप्रकाश द्विवेदी, राजबहोर चंद्रा पूर्व जनपद सदस्य, उप सरपंच बिछिया जूली, सरपंच रामपुर बटुरा, पड़रिया, खाडा, नीलकंठ केवट, एवं आस पास के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे

0 Comments