ग्राम पंचायत केशवाही में लगा गंदगी का अंबार नाली पड़ी जाम पनप रहे मच्छर बढ़ा बीमारी का खतरा 
पत्रकार मोहम्मद इस्लाम खान
खबर है मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जनपद पंचायत बुढार अंतर्गत ग्राम पंचायत केसवाही में लगा जगह-जगह गंदगी का ढेर नाली पड़ी जाम पनप रहे मच्छर और मच्छरों से नगर वासियों का जनजीवन अस्त व्यस्त
ग्राम पंचायत केसवाही में स्वच्छता अभियान का पोल खोलता हुआ कुछ तस्वीर निकलकर सामने आ रही है जिसका सीधा असर नगर वासियों के ऊपर पड़ रही है मिली जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि ग्राम केशवाही में स्वच्छता अभियान का असर बिल्कुल भी नहीं दिख रहा है वार्ड क्रमांक 8 और 9 में बनी नलियां पूरी तरह से जाम हो चुकी है और नाली किचड़ से लबा लब भरी हुई है और इस नाली की गंदगी से तरह-तरह की बीमारियां जन्म ले रही हैं और मच्छरों का तो बसेरा हो गया है मोहल्ले में लेकिन ग्राम पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी सुबह शाम दोपहर इसी मोहल्ले से गुजर बसर कर रहे है लेकिन इन लोगों ने अपनी आंख बंद करके निकल जाते हैं ना तो इनको ग्राम पंचायत के वार्डों का गंदगी दिख रहा है ना तो कचरा दिख रहे हैं और ना ही स्वच्छता अभियान का कुछ ख्याल रखा जा रहा है प्रदेश सरकार के द्वारा हर ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान के तहत सूखा कचरा एवं गीला कचरा इकट्ठा करने के लिए साइकिल वितरित किया गया है हर ग्राम पंचायत को लेकिन आज वह कचरा उठाने वाली साइकिल ही कचरे में मिल गई है स्वच्छता अभियान केवल ग्राम पंचायत की फाइलों में दबी हुई है जमीनी स्तर पर ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है कि स्वच्छता अभियान पर ग्राम पंचायत कुछ काम कर रही हो अब देखने वाली बात यह होगी कि खबर प्रकाशित करने के बाद स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई कराई जाएगी या फिर इसी तरह नालियां जाम रहेगी और गंदगी से जूझते रहेंगे नगरवासी जिले में बैठे पंचायत अधिकारी जिला पंचायत के अधिकारियों को भी इस ग्राम पंचायत की ओर गौर करना चाहिए और इस तरह ग्राम पंचायत के अधिकारी और कर्मचारियों के ऊपर कड़ी से कड़ी करवाई करनी चाहिए ग्राम पंचायत के द्वारा शासन की योजनाओं को सिर्फ फाइलों में दबा के रखी गई है लेकिन जमीनी स्तर में जाकर देखा जाए तो कुछ और ही दिख रहा है



0 Comments