अवैध गांजे के विरुद्ध ब्यौहारी पुलिसकी बड़ी कार्रवाई
04 क्विंटल अवैध गांजा ब्यौहारी पुलिस थाना द्वारा जप्त गिरफ्तार आरोपी
पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन में कल रात व्यवहारी अनुभाग के थानों के द्वारा सूचना पर घेरा बंदी कर आरोपियों के कब्जे से अवैध गांजा, तीन वाहन तथा चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
सूचना प्राप्त होने के पश्चात थाना व्यवहारी द्वारा थाना देवलोंद और थाना जयसिंहनगर की मदद से व्यवहारी सीधी मार्ग पर मंटोला के पास कार्रवाई की गई
जप्त सामग्री
1. बलेनो कार
मादक पदार्थ: 106 किलो गांजा।
आरोपी: शेखर शुक्ला।
2. XL6 कार
मादक पदार्थ: 170 किलो गांजा।
आरोपी: राज कुमार गुप्ता।
3. XUV 300
मादक पदार्थ: 123 किलो गांजा।
आरोपी: राम प्रकाश पटेल।
इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से 07 मोबाइल फोन भी जप्तकिए गए हैं जप्त किए गए मादक पदार्थ, वाहन और मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 75 लाख रुपए है
कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा किया गया जिसे
तीन टीमों के द्वारा अंजाम दिया गया है एक टीम में थाना प्रभारी ब्यौहारी दूसरी टीम देवलोद तथा तीसरी टीम थाना जयसिंहनगर का निर्देशन में काम कर रही थी साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका कार्रवाई में रही है आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के पश्चात प्रकरण थाना व्यवहारी में पंजीकृत किया जाकर विवेचना में लिया गया है

0 Comments