Header Ads Widget

श्री राजमणि तिवारी बने जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ के केशवाही कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

 श्री राजमणि तिवारी बने जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ के केशवाही कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

शहडोल/बुढार। कांग्रेस संगठन को मजबूती देने और आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से केशवाही क्षेत्र में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। श्री राजमणि तिवारी को जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ का केशवाही कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

बताया जा रहा है कि श्री तिवारी लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और आम जनता की समस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रहे हैं। उनकी कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजमणि तिवारी ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री तिवारी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा क्षेत्र में जनहित से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments