ब्यौहारी पुलिस की बड़ी सफलता 1 क्विटल 27 किलोग्राम गांजा(मादक पदार्थ) की कार्यवाही
शहडोल पुलिस व्दारा नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम मे ब्यौहारी पुलिस को नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही करने मे सफलता प्राप्त हुई है ।
मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27.06.2026 को रेड कार्यवाही के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की बिटारा ब्रेजा कार क्रमाक सीजी 13 एए 7494 मे अबैध मादक पदार्थ गांजा लेकर मानपुर तरफ से ब्यौहारी की ओर ब्रिकी करने हेतु जा रहा है जो हमराह स्टाफ के ब्यौहारी मानपुर रोड मे फारेस्ट हाउस के पास रेड कार्यवाही हेतु घेराबंदी किया गया जो आरोपी दूर से पुलिस की गाड़ी देखकर कार को दूर छोड़कर जंगल तरफ भाग गये जो कार के अंदर तलासी ली गयी तो कार के अंदर से 04 काले रंग की बोरी रखी हुई मिली जिससे खोलकर देखा गया तो बोरी के अंदर छोटे छोटे पैकेट मे गांजा(मादक पदार्थ) रखा हुआ मिला जिसे मौके पर वजन कराया गया जिसकी कुल वजन 1 क्विटल 27 किलोग्राम गांजा(मादक पदार्थ) का होना पाया जिसकी कुल किमत 12 लाख 70 हजार रुपये का होना पाया गया है जो अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 8/20 NDPS ACT का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
उक्त कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शहडोल श्री रामजी श्रीवास्तव एव अति0 पुलिस
अधीक्षकश्री अभिषेक दीवानके मार्गदर्शन एसडीओपी श्री मुकेश आविद्रा के दिशा निर्देशन मे थाना ब्यौहारी
पुलिस व्दारा की गयी है कार्यवाही मे थाना ब्यौहारी के निरी. थाना प्रभारी जियाउल हक एव अधिनस्थ
स्टाफ उनि बालकरण प्रजापति, प्र.आर. हीरा सिंह , प्रआर नरेन्द्र उपाध्याय
आर. 762 गंगा सागर गुप्ता, आर. रामजी गौतम, आर पंकज, आर. विवेक सूर्या, आर, ऋषभ शुक्ला एव आर शंकर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है

0 Comments