केशवाही में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, शासकीय भूमि खाली कराने के निर्देश
शहडोल जिले के केशवाही क्षेत्र में सड़क एवं शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित लोगों को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। साथ ही शासकीय भूमि को पूर्णतः अतिक्रमण मुक्त कराने की बात कही गई।
मामले के दौरान दो पंचायतों के बीच चल रहे सीमा विवाद को लेकर भी ग्रामीणों ने सीमांकन कराने की मांग उठाई। प्रशासन ने इस पर भी आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
वहीं सड़क किनारे दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वालों को समझाइश देते हुए नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान केशवाही चौकी प्रभारी गंगा सिंह मार्को सहित पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही, जिससे पूरे क्षेत्र में प्रशासनिक सख्ती का स्पष्ट संदेश गया।

0 Comments