Header Ads Widget

आमजन शासकीय योजनाओ का उठाएं लाभ, बनें सशक्त और आत्मनिर्भर-विधायक मनीषा सिंह

 आमजन शासकीय योजनाओ का उठाएं लाभ, बनें सशक्त और आत्मनिर्भर-विधायक मनीषा सिंह

विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को किया हितलाभ का वितरण


सोहागपुर जनपद कार्यालय में आयोजित हुआ जन कल्याण शिविर, समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए गए निर्देश

जिले की जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में संचालित जन कल्याण शिविरों के माध्यम से आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा हैं। इन शिविरों में विभागीय अधिकारियों द्वारा नागरिकों की समस्याएं एवं आवेदन प्राप्त कर उनका यथासंभव त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।

जनपद पंचायत कार्यालय सोहागपुर में विधायक श्रीमती मनीषा सिंह की उपस्थिति में जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखते हुए विकास एवं जनहित के अनेक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे जन कल्याण शिविरों का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के पात्र व्यक्तियों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजना से वंचित न रहे।

विधायक ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जन कल्याण शिविरों में पहुंचकर पात्रतानुसार विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर नागरिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकते हैं। विधायक ने लाडली लक्ष्मी योजना, आयुष्मान कार्ड, इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया।  

शिविर के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई भी की गई।

इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री शक्ति सिंह चंदेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री गलैक्सी नागपुरे, अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments