जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के महामंत्री कौशल मणी सोनी को कई क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया, संगठन में उत्साह
कौशल मणी सोनी लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और जमीनी स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय के कारण पार्टी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि सोनी के नेतृत्व में इन क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी की गतिविधियां और अधिक प्रभावी होंगी।
बताया जा रहा है कि कौशल मणी सोनी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं को भी प्राथमिकता से उठाएंगे, जिससे पार्टी की जनाधार में बढ़ोतरी होगी। उनकी नियुक्ति को संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


0 Comments