वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हीरामणि पटेल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
बंधवा-बड़ा पचगांव मंडलम का बनाया गया प्रभारी
शहडोल। कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में पार्टी द्वारा लगातार संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री हीरामणि पटेल को पार्टी की ओर से बंधवा-बड़ा पचगांव मंडलम का संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है।
श्री हीरामणि पटेल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि श्री पटेल लंबे समय से कांग्रेस संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं और उनके अनुभव एवं संगठनात्मक क्षमता का लाभ मंडलम क्षेत्र में पार्टी को मिलेगा।
नवनियुक्त मंडलम प्रभारी श्री हीरामणि पटेल के समक्ष संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने श्री हीरामणि पटेल को बंधवा-बड़ा पचगांव मंडलम प्रभारी बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा।

0 Comments