वन मंडल दक्षिण शहडोल अंतर्गत रिकॉर्ड तोड़ राजस्व की प्राप्ति
शहडोल जिले के दक्षिण वन मंडल (डी.एफ.ओ.) सुश्री श्रद्बा पेंद्रे (भा.व.से.)के कुशल मार्गदर्शन कि में वन मंडल दक्षिण शहडोल अंतर्गत वर्ष अक्टूबर 2023 से मार्च 2025 तक परिक्षेत्रावार जारी किए गए परिवहन, अनुज्ञा पत्र, एवं हैमर शुल्क से रिकॉर्ड तोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई है! जो परिक्षेत्रावार क्रमशः शहडोल से 26,7841, गोहपारू5,19237,खनौधी10,11376,बुढार 13,8537,केशवाही11,20951,एवम जैतपुर से 5,46549, रुपए कुल 36,04491 रुपए की राजस्व की प्राप्ति हुई है! इसी प्रकार वर्ष अक्टूबर 2023 से मार्च 2025 तक वनों की सुरक्षा हेतु गठित टास्क फोर्स टीम एवं परिक्षेत्र अंतर्गत गठित गस्ती दलों द्वारा वनों की सतत गश्ती की गई !गस्ती के दौरान वनोंपज या बिना परिवहन अनुज्ञा पत्र के अवैध परिवहन में जप्त वाहनों की संख्या एवं उनसे प्राप्त राजस्व की जानकारी परिक्षेत्रावार क्रमशः शहडोल 36 वाहन राशि 2,12285, गोहपारू 31 वाहन राशि 2,56781, खनौधी 15 वाहन राशि 30,000 बुढार 31 वाहन राशि 45,000 केशवाही 22 वाहन राशि4,15366 एवं जैतपुर 16 वाहन राशि 2,40500 कुल राशि 16,04932 रूपए राजस्व की प्राप्ति हुई हैं! इसी प्रकार वन मंडल अनूपपुर में 13 फरवरी 2024 से 10 अक्टूबर 2024 तक अतिरिक्त प्रभार में वनों की सुरक्षा के तहत गश्ती करते हुए हमारे कुशल मार्गदर्शन में अधीनस्थों के द्वारा बिना अनुज्ञा पत्र के अवैध कास्टो के परिवहन एवं अवैध खनिज पदार्थो के परिवहन में कुल 105 वाहनों को पकड़ा गया !जिसमें कार्यवाही करते हुए जुर्माने के रूप में शासन को 13,20884 रुपए की राजस्व की प्राप्ति हुई हैं!
0 Comments