सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब द्वारा नववर्ष मिलन समारोह आयोजित
जन प्रतिनिधियों, समाज सेवियों और पत्रकारों की रही उपस्थित
शहडोल। राजधानी भोपाल के पत्रकारों की सर्वमान्य संस्था सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब (पब्लिक ट्रस्ट) की शहडोल जिला इकाई द्वारा रविवार को शुभम पैलेस में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ नव वर्ष मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन प्रतिनिधियों, समाज सेवियों और गणमान्य नागरिकों के साथ ही बड़ी संख्या में मौजूद पत्रकारों ने इस नव वर्ष मिलन कार्यक्रम को शोभायमान बनाया।
कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष घनश्याम दास जायसवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय अवस्थी, कॉनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जगवानी, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश कटारे, श्रमिक यूनियन के सहायक महामंत्री ए के मोहंती और कांग्रेस नेत्री श्रीमती शिम्पी अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब की यह पहल निश्चित ही प्रशंसनीय है और इससे आपसी संवाद कायम होने का बेहतर संदेश जाएगा। अतिथियों ने यह भी कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ द्वारा इस तरह का मिलन कार्यक्रम आयोजित कर सभी को एक मंच में बैठाना उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। अतिथियों ने यह भी कहा कि सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब को जब भी हमारी जरूरत महसूस हो, आप हमें याद करिएगा, हम आपके सहयोग के लिए आपके साथ खड़े मिलेंगे। कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार अजय जायसवाल और समाजसेवी शान उल्ला खान ने भी संबोधित किया। सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष मोहम्मद सईद ने संगठन के संबंध में बताया और संगठन द्वारा आगामी दिनों आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।
पुरस्कार की घोषणा
रोटरी क्लब के पूर्व असिस्टेंट गवर्नर व समाजसेवी अजय बिजरा ने कहा कि सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब ने इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर उदाहरण प्रस्तुत किया है। श्री बिजरा ने घोषणा करते हुए कहा कि श्रेष्ठ रिपोर्टिंग करने वाले एक पत्रकार को उनके द्वारा अगले दो वर्षों तक स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा श्री बिजरा ने कहा कि इसके लिए पत्रकार के नाम का चयन सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब को करना होगा।
गीतों की रही दमदार प्रस्तुति
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र वैद्य ने किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार और ज्ञानोदय स्कूल की संगीत शिक्षक श्रीमति उमा राही ने फजा भी है जवां-जवां, हवा भी है रवां-रवां गीत की शानदार प्रस्तुति दी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जगवानी, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष अजय बिजरा और समाजसेवी विनोद शर्मा बन्नू ने भी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में ज्ञानोदय विद्यालय की उमा राही, अशोक राही, अनमोल राही, अन्नत वर्मा, अंशु तिवारी, बिरासनी पाण्डेय, कनक यादव और अनुष्का सिंह स्वागत गीत प्रस्तुत किया। ज्ञानोदय विद्यालय की इस टीम ने आने वाले साल को सलाम गीत की भी शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद सईद और वरिष्ठ पत्रकार संतोष चौबे ने किया।
अंत में वरिष्ठ पत्रकार मोहन नामदेव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इनकी भी रही प्रमुख उपस्थिति
नव वर्ष मिलन कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री अमित मिश्रा, ज्ञानोदय विद्यालय के संचालक अजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार कैलाश लालवानी, अजय नामदेव, हुसैन अली, रविंदर सिंह गिल, तेज प्रताप सिंह, राहुल मिश्रा, रजनीश शर्मा बृजेश शर्मा, मुरलीधर त्रिपाठी, द्वारिका शुक्ला, सगीर खान, दीपक केवट, इस्लाम खान, रोहित शर्मा, शम्स खान, अजय गुप्ता, कमलेश दाहिया, नफीस खान नब्बू और राहुल गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



0 Comments